ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित चैनगड़ा ओवरब्रिज में रविवार देरशाम हादसे में बाइक सवार रामगढ़ जिला के गड़के ग्राम निवासी संतोष महतो घायल हो...

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 05 Jul 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।

रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित चैनगड़ा ओवरब्रिज में रविवार देरशाम हादसे में बाइक सवार रामगढ़ जिला के गड़के ग्राम निवासी संतोष महतो घायल हो गए। संतोष पतरातू की ओर से रामगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान चैनगड़ा ओवरब्रिज में उनकी बाइक (जेएच24बी-0516) आगे चल रहे ट्रक (जेएच02एजे-7077) के पीछे जा टकराई। दुर्घटना के बाद घायल संतोष महतो रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं भदानीनगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को जब्त कर ओपी ले आई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें