गोला में मां दुर्गा अष्टमी पर महिलाओं ने की मंदिरों में पूजा अर्चना
गोला शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सोना ठाकुर दुर्गा मंदिर, बाबू दुर्गा मंदिर, पहलू साव दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 35 देवी मंदिरों...

गोला, निज प्रतिनिधि
गोला शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सोना ठाकुर दुर्गा मंदिर, बाबू दुर्गा मंदिर, पहलू साव दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 35 देवी मंदिरों में हजारों महिलाओं ने पहुंचकर मां दुर्गा अष्टमी की पूजा अर्चना की। दोपहर से पूजन के लिए महिलाओं का देवी मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। यहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता से मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। इस दौरान देवी दर्शन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुरोहितों ने बताया कि नवरात्र में व्रत रखने का विशेष महत्व है। माता जगदंबे अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज से भक्ति और पूजा करने वालों का पूरा साल अच्छा निकलता है। शहर के अधिकांश देवी मंदिरों में महाअष्टमी को महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
