आजसू पार्टी नगर कमेटी की ओर से मना महिला मिलन समारोह
आजसू पार्टी नगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को वार्ड नंबर-तीन के न्यू बगीचा में महिला मिलन समारोह का आयोजन किया...
रामगढ़। निज प्रतिनिधि
आजसू पार्टी नगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को वार्ड नंबर-तीन के न्यू बगीचा में महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन जिला के प्रधान सचिव अनुज तिवारी ने किया। बैठक का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश स्टील व लेखराज ने किया। मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, महेंद्र मोदी, विभन सिंह, सुजीत कुमार सिंह, लालबिहारी महतो मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आजसू आपके दु:ख सुख का साथी है। आपका हमें साथ चाहिए। पार्टी के नेतृत्वकर्ता सह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी विकास पुरुष हैं। कहा कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। महिलाओं को पार्टी हर प्रकार से मदद करेगी। मौके पर कालेश्वरी देवी, सरिता देवी, पिंकी देवी, रूकमिनी देवी, कांता देवी, सुधा देवी, चंपा देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, नूतन देवी, संजू देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिलाए मौजूद थी।
