ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़खेल हमारे जीवन के पंख : ममता देवी

खेल हमारे जीवन के पंख : ममता देवी

झारखंड प्रतिभा पूरा टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच ललपनिया और बेडों के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेत्री सह जिप सदस्य ममता...

खेल हमारे जीवन के पंख : ममता देवी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 06 Sep 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला में गुरुवार को झारखंड प्रतिभा पूरा टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच ललपनिया और बेडों के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी एवं बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो उपस्थित थे। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। ममता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में पंख के समान है। पंख जितना मजबूत होगा, हम उतने ही अधिक उड़ान भर सकते है। ललपनिया टीम ने बेड़ों को एक गोल से पराजित कर दूसरे राउंड में पहुंची। मुख्य रूप से कमलेश कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शंकरलाल प्रसाद सहित आयोजन समिति के सदस्य हीरालाल महतो, इनायत अंसारी, चुरामन महतो, त्रिभुज महतो, रंजीत करमाली, राम कुमार कश्यप, कुलदीप करमाली, सुनील मेहता, संजय कुमार महतो, कालीचरण बेदिया, नारायण विश्वकर्मा, अनिल बेदिया, कमलेश बेतिया, पंकज करमाली, छोटेलाल कुमार, मिथिलेश करमाली, राजू कुमार, कौशल अंसारी, दयानंद महतो, लोचन महतो, दिलेश्वर महतो, साहिल अंसारी, विक्रम करमाली, गोविंद महतो, चंद्र देव महतो एवं सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें