ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़संकल्प सभा को आजसू बनाएगी ऐतिहासिक : विजय साहु

संकल्प सभा को आजसू बनाएगी ऐतिहासिक : विजय साहु

22 जून को आजसू जिला कमेटी संकल्प सभा मनाएगी। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को आजसू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय साहु की अध्यक्षता और जिला सचिव मनोज कुमार महतो के संचालन में कार्यकर्ताओं की...

संकल्प सभा को आजसू बनाएगी ऐतिहासिक : विजय साहु
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 17 Jun 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

22 जून को आजसू जिला कमेटी संकल्प सभा मनाएगी। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को आजसू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय साहु की अध्यक्षता और जिला सचिव मनोज कुमार महतो के संचालन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी और बतौर विशिष्ट अतिथि तिवारी महतो, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नरेश महतो, हरिरत्नम साहु, प्रकाश करमाली, रामभजन महतो, संतोष मानकी, लालचंद्र महतो, कुलदीप साव, योगेंद्र महतो, महेंद्र मोदी, हरेश राय, धर्मेंद्र साव भोपाली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि 22 जून पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी दिन अलग राज्य निर्माण के संघर्ष की बिगुल फूंकी गई थी और सूबे के युवा गोलबंद हुए थे। कहा गया कि यह संकल्प सभा प्रखंड वार मनाया जाएगा। जिम्मेवारी प्रखंड अध्यक्षों को सौंपी गई है। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए नेताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। गोला प्रखंड में जलेश्वर महतो, पतरातू में विजय कुमार साहु, मांडू में तिवारी महतो, दुलमी में ब्रह्मदेव महतो, चितरपुर में अमृतलाल मुंडा, रामगढ़ नगर, नगर परिषद, रामगढ़ ग्रामीण में युगेश बेदिया, मनोज कुमार महतो, बड़कागांव और केरेडारी में रोशनलाल चौधरी को दायित्व सौंपा गया है। रामगढ़ नगर और नगर परिषद क्षेत्र का कार्यक्रम जिला कार्यालय में होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय साहु ने कहा कि संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता और नेता आज से ही लग जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल का पार्टी जोरदार विरोध करती है। यह बिल झारखंडी जनता के जनभावना के विरूद्ध है। इससे यहां की जनता को काफी नुकसान होगा। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की। अन्यथा जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में गंगाधर महतो, तनवीर आलम, नसीम अख्तर, जबरेज आलम, तरूण गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें