गोला में हाथियों ने दूसरे दिन फिर किया किराना दुकान में हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

जंगली हाथियों ने गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव में इस्माइल अंसारी की किराना दुकान पर फिर से हमला किया। हाथियों ने दुकान और घर का दरवाजा तोड़कर अनाज और राशन को नष्ट कर दिया, जिससे परिवार को खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

गोला में हाथियों ने दूसरे दिन फिर किया किराना दुकान में हमला

गोला, निज प्रतिनिधि। जंगली हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात दूसरे दिन एक बार फिर गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव निवासी इस्माइल अंसारी के किराना दुकान में हमला कर दहशत फैला दी। हाथियों ने उसके दुकान व घर का शटर और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और घर के अंदर रखे रखे अनाज, राशन और अन्य सामग्री को पूरी तरह नष्ट कर दिया। जिससे परिवार के समक्ष खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिजन रो-रोकर अपनी व्यथा सुना रहे हैं। इधर एक ही घर पर लगातार दूसरे दिन हमला होने के बाद भी वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठा सका।यह

घटना विभाग की संवेदनहीनता और गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। पहले दिन की घटना के बाद सतर्कता व गश्ती बढ़ाई जाती या सुरक्षा के उपाय किए जाते, तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोग रात भर जागकर हाथियों से अपनी जान-माल की रक्षा करने को मजबूर हैं। लेकिन संसाधनों की कमी से हाथियों को खदेड़ना काफी मुश्किल हो रहा है। जबकि वन विभाग के संसाधन होने के बाद वनकर्मी चैन की नींद में आराम फरमाते नजर आते हैं। इधर घटना के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जाएजा लिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।