Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsWild Elephant Death Sparks Fear Among Villagers in Gola Forest Area
हाथी प्रभावित गोला के जारा टोला में वन विभाग ने किया टॉर्च का वितरण

हाथी प्रभावित गोला के जारा टोला में वन विभाग ने किया टॉर्च का वितरण

संक्षेप:

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला वन क्षेत्र के चोपादारु संधोय घाटी के पास जारा टोला में बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में जंगली हाथी की मौत के बाद ग्रामीण सहमे ह

Jan 14, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के चोपादारु संधोय घाटी के पास जारा टोला में बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में जंगली हाथी की मौत के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों के मन मस्तिष्क यह डर समा गया है कि मृत हाथी की तलाश में कहीं हाथियों का झुंड गांव न पहुंच जाए और हमला कर ग्रामीणों की जान माल का नुकसान न पहुंचा दे। डर के माहौल ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग के अधिकारियों कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो वन विभाग की टीम बुधवार को जारा टोला का दौरा कर जंगली हाथियों के उत्पात से त्रस्त किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेंजर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आतंक मचा रहा हाथियों का यह झुंड स्थाई नहीं है। दूसरी जगह से भटककर हाथियों का झुंड यहां पहुंच गया है। वन विभाग के कर्मचारी उन्हें वापस भेजने का प्रयास करते हैं। उन्होंने वन विभाग की टीम को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से निजात दिलाने का गंभीरता से प्रयास करें। फसलों और अन्य संपत्तियों की बर्बादी का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूरा की जाए। इसके बाद जारा टोला के दर्जन भर ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया गया। मौके पर फोरेस्टर शिव शंकर कुमार, मनीष शर्मा, योगेंद्र महतो, दीपक दास सहित दर्जनों उपस्थित थे।