ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़आजसू के निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत

आजसू के निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत

नगर परिषद चुनाव में आजसू ने धमाकेदार जीत दर्ज किया। इसके बाद से जश्न का दौर लगातार जारी है। सोमवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज महतो का स्वागत...

आजसू के निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 24 Apr 2018 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद चुनाव में आजसू ने धमाकेदार जीत दर्ज किया। इसके बाद से जश्न का दौर लगातार जारी है। सोमवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज महतो का स्वागत हुआ। अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में हेसला, मनुआ, फुलसराय में लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि जनता ने जो विश्वास के साथ हमदोनों को चुना है। उसे हर-हाल में पूरा किया जाएगा। रामगढ़ नगर परिषद प्रदेश का मॉडल निकाय होगा। इसके लिए भरपूर कोशिश की जाएगी। स्वागत करने वालों में मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, प्रदीप ठाकुर, राजेंद्र बेदिया, संजय, अजय सहित महिलाओं में सरिता देवी, वीणा देवी, कांति देवी आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें