Water Supply Pipe Burst in Gola City Causes Severe Water Wastage and Shortage गोला में पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, जलापूर्ति प्रभावित, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsWater Supply Pipe Burst in Gola City Causes Severe Water Wastage and Shortage

गोला में पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, जलापूर्ति प्रभावित

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला शहर के लोगों को शूद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिछाया गया पानी सप्लाई का पाइप अग्रवाल टोला स्थित गोमती नदी के पास फट गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
गोला में पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, जलापूर्ति प्रभावित

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला शहर के लोगों को शूद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिछाया गया पानी सप्लाई का पाइप अग्रवाल टोला स्थित गोमती नदी के पास फट गया है। पाइप फटने से यहां पर फव्वारे की तरह पानी निकल कर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वैसे भी शहर के लोग प्रेशर नहीं रहने से घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं होने की समस्या से जुझ रहे हैं। इधर पाइप के फटने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखने वाला भी कोई नहीं है। दो दिन पूर्व बिजली विभाग ने खंभा गाड़ने में पानी सप्लाई पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

जिससे कई दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। ऐसे में हजारों की आबादी अक्सर एक एक बूंद पानी के लिए तरसती रह जाती है। उप मुखिया जितेंद्र साहू ने बताया कि पाइप फटने से पिछले कई दिनों से हजारों लीटर बर्बाद हो रहा है। ऐसे में शहर के लोग पानी के लिए बेहाल रहे हैं। लेकिन कोई भी समस्या के समाधान की बात नहीं करता। गोला पंचायत की मुखिया बुलटी देवी को अध्यक्ष और हुप्पु पंचायत के मुखिया प्यारे लाल महतो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें समस्या अवगत कराया गया है। उप मुखिया जितेन्द्र साहु ने कहा कि शारदीय नवरात्र शुरु हो गया है। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से शिघ्र फटे पाइप की मरम्मत कर लोगों के घरों तक पानी आपूर्ति करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।