Ramgarh News: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से की वार्ता

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महाप्रबंधक के साथ कि वार्ता, महाप्रबंधक के आस्वाशन के बाद आंदोलन हुआ समाप्त सिरका, प्रतिनिधि। सिरका कउवाबेड़ा में

Ramgarh News: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से की वार्ता

Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। सिरका कउवाबेड़ा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को देर रात ग्रामीणों और सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई।

वार्ता की प्रक्रिया

अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय में ग्रामीणों ने अरगडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार से मुलाकात कर पानी की समस्या से अवगत कराया। जीएम ने ग्रामीणों को जल्द जलापूर्ति की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे आंदोलन समाप्त कर दिया।

पानी की समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि कउवाबेड़ा में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी के लिए उन्हें दामोदर नदी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पूर्व में प्रबंधन की ओर से भी जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय पर पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी थी। उल्लेखनीय है कि जलापूर्ति की मांग को लेकर बीते मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कउवाबेड़ा के ग्रामीणों ने सिरका वर्कशॉप का कामकाज बाधित कर दिया था।

आंदोलन का कारण

ग्रामीणों का कहना था कि 16 सितंबर को भी पानी की समस्या को लेकर वर्कशॉप का कामकाज बाधित किया गया था। उस समय परियोजना प्रबंधन ने दो दिनों में वर्कशॉप में लगे समरसेबल पंप से कउवाबेड़ा में पानी पहुंचाने का भरोसा दिया था। दो सप्ताह बाद भी व्यवस्था शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने फिर आंदोलन किया। बाद में प्रबंधन के साथ वार्ता और आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

प्रश्न और उत्तर

✦सिरका कउवाबेड़ा में पेयजल समस्या कब हल हुई?−
यह समस्या मंगलवार को देर रात ग्रामीणों और सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता के बाद हल हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से की वार्ता