बीडीओ ने स्टीकर चिपकाने के कार्य का निरीक्षण किया
Apr 07, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
डाड़ी प्रखंड में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत मतदाता के घरों पर स्टीकर चिपकाने का कार्य तेजी से चल रहा है। विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने मंगलवार को मतदान केंद्र 75 क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मकान संख्या और नेशनल मकान संख्या से संबंधित स्टीकर चिपकाने का है।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड में मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर मतदाता के घरों में स्टीकर चिपकाए जाने का कार्य तेज हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनुप्रिया ने मंगलवार को मतदान केंद्र 75 क्षेत्रांतर्गत की जा रही कार्यों का औचक निरीक्षण किया। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद के अधीन मतदाता के घरों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मकान संख्या, नेशनल मकान संख्या से संबंधित स्टीकर घर घर जाकर चिपकाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


