Ramgarh News: डाड़ी में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलो के साथ बैठक की
Ramgarh News: गिद्दी में डाड़ी प्रखंड सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण की बैठक हुई। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में चुनाव पाठशाला, सत्यापन प्रक्रियाओं और वोलेंटियर की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अनु प्रिया की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआईआर) को बैठक हुई। जिसमें प्रखंड के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बीएलओ, मतदाता और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रो पर बीएलओ और बीएलओ टू की चुनाव पाठशाला दूसरी बैठक में कार्यो की जानकारी दी गई। जिसमें एएसडीडी (प्रारुप) सूची बीएलओ टू के साथ साझा करते हुए सत्यापन करने पर विचार विमर्श किया गया। एसआईआर प्रक्रिया में तैनात वोलेंटियर की जिम्मेवारी के बारे में अवगत करया गया।
बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भीइ विचार व्यक्त किया। बैठक में सीओ केके वर्मा, बीएलओ पर्यवेक्षक अजीत तिवारी, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, लखनलाल महतो, सेवालाल महतो, कौलेश्वर प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


