वोल्कन बजाज की 9 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनी, ग्राहकों के भरोसे को बताया सफलता की नींव
रामगढ़ कैंट स्थित वोल्कन बजाज ने अपनी 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया और नई शाखा खोलने की घोषणा की गई। डीलर प्रिंसिपल ने ग्राहकों को बेहतर सेवा और संतोषजनक अनुभव देने का आश्वासन दिया।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट स्थित वोल्कन बजाज में 9 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीलर प्रिंसिपल ने कहा कि ग्राहकों के अटूट विश्वास, सहयोग और समर्थन के कारण ही वोल्कन बजाज आज इस मुकाम तक पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा, भरोसेमंद उत्पाद और संतोषजनक अनुभव प्रदान करना है। आगे भी पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ ग्राहकों की सेवा जारी रखी जाएगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि ग्राहकों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही साँडी में वोल्कन बजाज की एक नई शाखा खोली जाएगी, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सीज़न में बजाज ऑटो लिमिटेड के विभिन्न मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है। डीलरशिप में ग्राहकों की सुविधा के लिए एक्सचेंज फेसिलिटी के साथ-साथ मल्टीपल लोन फेसिलिटी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी पसंद की बाइक खरीद सकें। इस अवसर पर वत्सल पोद्दार, विवेक पोद्दार, अभिजीत सिन्हा, राहुल गुप्ता, अमन डांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की। संस्थान की ओर से सभी ग्राहकों से अपील की गई कि वे वोल्कन बजाज, रामगढ़ कैंट पहुंचकर उपलब्ध विशेष ऑफर्स का लाभ उठाएं और इस उत्सव का हिस्सा बनें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



