ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़विकास का विजन आजसू के पास

विकास का विजन आजसू के पास

तेलियातू पंचायत भवन में रविवार को आजसू की विकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव विशेश्वर महतो और संचालन सियाराम महतो ने...

विकास का विजन आजसू के पास
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

तेलियातू पंचायत भवन में रविवार को आजसू की विकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव विशेश्वर महतो और संचालन सियाराम महतो ने किया। मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज महतो मौजूद थे। विकल्प सभा में मिशन 2019 को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुथ समिति बड़कागांव विधानसभा से रोशनलाल चौधरी को विजयी बनाने लिए डोर-टू डोर आजसू के विकास के एजेंडे, पार्टी के नीति-सिद्धांत, विकास के विजन को आम-अवाम तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष श्री बेदिया ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा के बगल में ही रामगढ़ विधानसभा के आजसू पार्टी के विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी विकास की गाथा लिख रहे हैं। जो पूरे झारखंड में विकास का मॉडल है। उपाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि राज्य के विकास का विजन केवल आजसू के पास है। पूरे विधानसभा में विकास को गति देने के लिए आजसू को जीत दिलाने का आह्वान किया। साथ ही नगर परिषद चुनावों में मिले अपार समर्थन के बदले क्षेत्र का सर्वांगीण विकास शुरू कर देने की बात कही। मौके पर राहुल महतो, अनिल पटेल, सोनू महतो, धर्मवीर महतो, संजय करमाली, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें