घर में घुसकर मारपीट और पत्थरबाजी, सोने की चेन छीनने का आरोप
रामगढ़ में सिरका कोलियरी क्षेत्र में चारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद के चलते मारपीट, पत्थरबाजी और छिनतई की घटना हुई। पीड़ित धनेश्वर महतो ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी संजय और सुरेन्द्र महतो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका कोलियरी क्षेत्र में घर की चारदीवारी निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट, पत्थरबाजी और छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिरका कोलियरी तेलिया टांड़ निवासी 54 वर्षीय धनेश्वर महतो ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामले में कांड दर्ज करते हुए सिरका कोलियरी निवासी संजय महतो और सुरेन्द्र महतो को आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 मई को करीब 11 बजे दिन में वादी अपने घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान आरोपी संजय महतो और सुरेन्द्र महतो अपने घर की छत पर चढ़कर निर्माण कार्य रोकने की धमकी देने लगे और गाली-गलौज करने लगे।
मारपीट की घटना
विरोध करने पर दोनों ने छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी छत से उतरकर वादी के घर तक पहुंचे और जबरन घर में घुसकर उन्हें बाहर खींच लिया तथा मारपीट की। इसी दौरान गंदी गालियां देते हुए जान मारने की नीयत से पत्थरबाजी की गई। जिससे वादी के पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी।
सोने की चेन की छिनतई
प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने वादी के गले से लगभग पांच भर वजन की पतली सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर वादी की पत्नी और आसपास के लोग पहुंचे जिसके बाद उनकी जान बच सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


