ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़ईदपारा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय सिन्हा व सचिव महेश महतो बने

ईदपारा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय सिन्हा व सचिव महेश महतो बने

ईदपारा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय सिन्हा और महेश महतो सचिव बनाये गए। मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक...

ईदपारा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय सिन्हा व सचिव महेश महतो बने
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 17 Sep 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दुलमी, निज प्रतिनिधि

ईदपारा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विनय सिन्हा और महेश महतो सचिव बनाये गए। मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे अनुशासन का पालन करते हुए पूरे हर्षोल्लास के वातावरण में त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सदानंद प्रसाद ने किया। जिसमें अध्यक्ष विनय सिन्हा, सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष सन्नी सिन्हा सहित सुकेन्द्र महतो, सुरेश महतो, दिलीप सिन्हा, हरिभजन महतो, संजय महतो, भागीरथ महतो, सुदलनाथ महतो, भाकुर महतो को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावे दर्जनों धर्मालंबी मौजूद थे।

जामसिंघ दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष बने अर्जुन

जामसिंघ दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार बनाये गए। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया और सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष अर्जुन कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मच्छेन्द्र कुमार महतो सहित दर्जनों कार्यकारणी सदस्य बनाये गए। मौके पर देवकी महतो, सत्येंद्र चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें