अवैध खनन का विरोध करने पर धमकी देने का मामला आया प्रकाश में

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

गिद्दी, निज प्रतिनिधि।कुर्रा गांव में बैठक कर अवैध कोयला खनन का विरोध करने वालों को धमकी देने का मामला प्रकाश में

अवैध खनन का विरोध करने पर धमकी देने का मामला आया प्रकाश में

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुर्रा गांव में बैठक कर अवैध कोयला खनन का विरोध करने वालों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर कुर्रा सहित बैठक में उपस्थित तीन गांव के ग्रामीणों ने गिद्दी थाना में लिखित देकर धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद थाना पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें रविवार को कुर्रा गांव में कुर्रा, खपिया और रिकवा गांव के रैयत ग्रामीणों ने बैठक करके अवैध कोयला खनन का विरोध किया था। साथ ही खनन कार्य रोकने का निर्णय लिया गया।

बताते हैं इसके बाद खनन कार्य से जुड़े लोगों ने बैठक में शामिल कुछेक ग्रामीणों को धमकी दिया था। जिसके बाद तीनों गांव के रैयत ग्रामीणों ने गिद्दी पुलिस को लिखित सूचना देकर धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।