Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsVillagers Demand Ration Shop in Dotal Colony for Convenience
दोतल्ला कॉलोनी में जनवितरण प्रणाली दुकान खोलवाने की मांग

दोतल्ला कॉलोनी में जनवितरण प्रणाली दुकान खोलवाने की मांग

संक्षेप:

दूसरे गांव हेसालौंग से राशन लाने जाते हैं दोतल्ला और बसकुदरा के कार्डधारीदोतल्ला और बसकुदरा के ग्रामीणों ने दोतल्ला कॉलोनी में जनवितरण प्रणाली दुकान ख

Nov 23, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। दोतल्ला और बसकुदरा के ग्रामीणों ने दोतल्ला कॉलोनी में जनवितरण प्रणाली दुकान खोलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने डाड़ी प्रखंड की उपप्रमुख सुमन देवी को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपकर दोतल्ला कॉलोनी में जनवितरण प्रणाली की दुकान खोलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पत्र में कहा है कि कुछ महीना पहले दोतल्ला में जनवितरण प्रणाली की दुकान थी। जहां पर दोतल्ला और बसकुदरा के कार्डधारियों को राशन आवंटित किया जाता था। पर उक्त जनवितरण प्रणाली की दुकान किसी कारण से बंद हो गया है। इसके बाद यहां के कार्डधारियों का कार्ड हेसालौंग गांव स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के पास स्थानान्तरित कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे दोतल्ला और बसकुदरा के लोगों को राशन लेने के लिए हेसालौंग जाना पड़ता है। जो काफी दूर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए दोतल्ला कॉलोनी में फिर से जनवितरण प्रणाली की दुकान खोलवाया जाए। ताकि यहां के लोगों को सुविधा हो सके। मांग पत्र में राजदेव भुइयां, मो हनिफ, आकाश मांझी, अजय मांझी, गोपाल उरांव, रवि मांझी, शांति देवी, सुनीता देवी, भोला खान, प्रतिमा देवी, मालती देवी, अंकित मांझी, पूनम कुमारी, अनिल मुंडा, रवि नायक, महेश मिंज, कविता देवी, सुरेश उरांव, पवन बेदिया, सूरज मुंडा, तालो मरांडी, अनिल महतो आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।