बसंतपुर के ग्रामीणों का नौकरी की मांग को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी
सीसीएल हजारीबाग की कोयला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के बदले नौकरी की मांग को लेकर बसंतपुर के ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। ग्रामीणों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोक दिया है। प्रबंधन का कहना है कि नौकरी की फाइलों पर तेजी से काम हो रहा है और जल्द ही ग्रामीणों को नौकरी मिलेगी।

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के एमडीओ मोड़ में चल रही कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर बसंतपुर के ग्रामीणों का आठवें दिन भी आंदोलन जारी है। वहीं ग्रामीणों ने परियोजना से होने वाला कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप रखा है। केबीपी परियोजना के कोल डिपो में लगभग 11 लाख 50 हजार मीट्रिक टन कोयला स्टॉक में है जिसका ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को करना है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अधिग्रहित जमीन के बदले सीसीएल प्रबंधन ने लिखित आवेदन दिया था कि 31 मार्च तक नौकरी औार मुआवजा दे दिया जाएगा।
नहीं दिए जाने पर मजबूर होकर हमलोग अपने अधिकार के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किए है।-ग्रामीणों को जल्द मिलेगा नौकरीवहीं इस मामले को लेकर प्रबंधन का कहना है कि पिछले दिनों ग्रामीणों का सीसीएल सीएमडी के साथ मुख्यालय रांची में वार्ता हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों के नौकरी की फाइल पर तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए रांची मुख्यालय से आए एलएंडआर सीनियर मैनेजर आशुतोष मिश्रा, मैनेजर एलएंडआर किशुन अवस्थी, हजारीबाग एरिया से एलएंडआर डिप्टी मैनेजर जयंत कुमार, एलएंडआर डिप्टी मैनेजर केबीपी आदर्श सहाय, नोडल ऑफिसर किसल्य कंठ सहित अन्य अधिकारी परियोजना में ही कैंप कर ग्रामीणों के काम में लगे हुए हैं। अभी तक हमलोग के पास 26 फाइल में 39 नौकरी के लिए पेपर जमा किया गया था। जिसमें एक को नौकरी मिल चुका है। वहीं एक फाइल में पांच व्यक्तियों के नौकरी के लिए पेपर को अपडेट करने के बाद पब्लिक डोमेन के लिए भेज गया है। वहीं दो फाइल का स्कूटनी के बाद रैयत को कंप्लिट करने के लिए दिया गया है। बाकि अन्य फाइलों का स्कूटनी चल रहा है। जिस फाइल में कोई त्रुटि रहता है तो संबंधित रैयत को सूचना देकर उसे अपडेट किया जा रहा है। हमलोगों का प्रयास है कि ग्रामीणों को जल्द से जल्द नौकरी मिले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


