उत्तम अध्यक्ष और सचिव बने विक्की
पासवान यूथ कमेटी की बैठक गुरुवार को दुसाध टोला आरपी मार्केट में हुई। इस दौरान पासवान यूथ कमेटी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष उत्तम पासवान, सचिव विक्की पासवान और कोषाध्यक्ष विनय पासवान को बनाया...
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 07 Jun 2018 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें
पासवान यूथ कमेटी की बैठक गुरुवार को दुसाध टोला आरपी मार्केट में हुई। इस दौरान पासवान यूथ कमेटी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष उत्तम पासवान, सचिव विक्की पासवान और कोषाध्यक्ष विनय पासवान को बनाया गया। बैठक में तीनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उत्तम ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करूंगा। बैठक में तुलेश पासवान, राजकिशोर पासवान, सुधीर पासवान, सुदामा पासवान, मिथुन पासवान, रूपेश पासवान, कौशल पासवान, संजीव पासवान, गांधी पासवान, नवीन पासवान आदि उपस्थित थे।