Ramgarh News: छोटानागपुर रीजन से विनय ने दाखिल किया नामांकन
Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। फेडरेशन झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए विनय कुमार अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन से क्षेत्र के व्यवसायियों में उत्साह है। उनका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को उठाना और उद्योग को बढ़ावा देना है।

Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। फेडरेशन झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारिक और औद्योगिक जगत में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में छोटानागपुर रीजन से विनय कुमार अग्रवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उत्साह का माहौल
उनके नामांकन के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों और उद्यमियों में उत्साह का माहौल है। विनय कुमार अग्रवाल के नामांकन को छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापार और उद्योग जगत के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नामांकन के अवसर पर रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मंजीत सहानी, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, मानद सह सचिव इन्दर पाल सिंह सैनी और कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पोद्दार उपस्थित रहे।
मुख्य उद्देश्य
विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को फेडरेशन के मंच पर मजबूती से उठाना है। साथ ही सरकार और व्यवसायी समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, व्यापार, उद्योग को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने ओर व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। रामगढ़ चैम्बर की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और चुनाव में सफलता की कामना की गई। साथ ही सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।


