
हिन्दुओं का संस्कार, मठ मंदिर, अर्चक पुरोहित, गौ गंगा के कारण आज तक जीवित : अम्बरीष
-विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक का हुआ समापन झारखंड, रामगढ़, रांची रोड झारखंड, रामगढ़, रांची रोड
रामगढ़, निज प्रतिनिधि । सिद्धि विनायक वेंकट हॉल रांची रोड में रविवार को विहिप का तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक का समापन किया गया। बैठक में विहिप के झारखण्ड प्रांत के सभी जिले के विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी सहित सभी आयाम के प्रांत, जिला के कार्यकर्ता के बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप केन्द्रीय मंत्री सह केन्द्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने सभी कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना के समय जिस परिकल्पना के साथ हुई थी। उसपर हम कहां खड़े हैं, उसकी चिंता करने का समय है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे देशों में आक्रमण हुआ, जिसमें भारत भी है। परंतु बहुत सारे देश मानचित्र में दिखता तो है, परंतु वहां की सभ्यता संस्कृति पूर्ण रूप से विलुप्त हो गई। भारत का हिन्दू संस्कार, संस्कृति, चार धाम यात्रा आज भी है। हमारे संस्कार मठ मंदिर,अर्चक पुरोहित, गौ, गंगा, परिवार व्यवस्था के कारण आज भी जीवित है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना हिन्दू के रुप में रहे। इसकी पुनर्स्थापना पुनः करने के लिए हुई। हमारी गलती के कारण जो विधर्मी हो गए है, उनको घर वापस लाना। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू सशक्त होगा तो पूरे विश्व का कल्याण होगा। हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि 1966 ई० विहिप के स्थापना के 2 वर्ष बाद महाकुंभ में हिंदू सम्मेलन हुआ। जिसमें एक मंच पर सभी संप्रदायों के संतों की समागम हुआ। इस वर्ष महाकुंभ में भगवान ने विराट स्वरूप का प्रकटीकरण हुआ। जहां मां गंगा के आंचल में 68 करोड़ हिन्दूओं ने डूबकी लगाई। क्या उंच, नीच, अमीर , गरीब, जाती, पंथ से उपर उठकर विशाल हिन्दू समाज का महाकुंभ में संगम देखने को मिला। यहां सिर्फ हिन्दू थे। बैठक में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने अध्यक्षीय भाषण दिया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने मंच का संचालन और नवीन दायित्वों की घोषणा की। जय घोष के साथ बैठक का समापन हुआ। इस प्रांत बैठक में झारखंड प्रांत के प्रत्येक जिला और आयामों की सहभागिता 315 लोगों की हुई। रामगढ़ नगर के व्यवसाई सुनील कुमार साह के सहयोग से सिद्धि विनायक वेंकट हॉल में व्यवस्था कि गई थी। बैठक को सुचारू ढंग से व्यवस्थित करने के लिए निम्न लोगों का सहयोग रहा। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख त्रिलोकी नाथ बागी, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, राम नरेश सिंह, प्रांत संयोजक बजरंग दल रंगनाथ महतो , प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह , प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह ,प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, सह प्रमुख विनय , प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख जुगल किशोर, प्रांत धर्म प्रचार प्रसार संजय चौरसिया, प्रांत बाल संस्कार प्रमुख सीमा शर्मा, प्रांत सह संयोजक बजरंग दल जनार्दन पांडेय, कृति गौरव, अध्यक्ष संतू भाई मानिक, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रमा शर्मा, जिला मंत्री छोटू वर्मा, विजय गोयनका, भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर, जगत नारायण शाह, संतोष सिंह, अभय वर्मा, तरुण वर्मा, अर्चना महतो, यशोदा देवी, अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, अशोक वर्मा, विनय शर्मा, नंद किशोर राम, अयोध्या वर्मा, रवि चंद्रवंशी, सुजल वर्मा, दिपक मुंडा, प्रियंका कुमारी, राहुल त्रिपाठी, रामा करमाली, आशिष शर्मा, प्रितम रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




