ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पंजाब रेजिमेंटल में मना वेटरंस डे, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

पंजाब रेजिमेंटल में मना वेटरंस डे, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 14 जनवरी को वेटनर्स डे मनाया गया। इस दौरान रेजिमेंट स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को याद कर नमन किया गया। डिप्टी कमांडेंट कर्नल रणविजय सिंह सेना मेडल, सैन्य अधिकारियो सहित...

पंजाब रेजिमेंटल में मना वेटरंस डे, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 15 Jan 2020 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 14 जनवरी को वेटरंस डे मनाया गया। इस दौरान रेजिमेंट स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को याद कर नमन किया गया। डिप्टी कमांडेंट कर्नल रणविजय सिंह सेना मेडल, सैन्य अधिकारियों सहित पूर्व सैनिकों ने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जवानों ने आर्मी बैंड की मातमी धुन व शस्त्र नवा कर शहीदों को नमन किया। युद्ध स्मारक पर उपस्थिति पंजी पर डिप्टी कमांडर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैन्य परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में रेजिमेंट के पूर्व सैनिक जवान व अधिकारी मौजूद थे।

प्रथम फील्ड मार्शल को करते हैं याद:

डिप्टी कमांडेंट रणविजय ने कहा कि भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा 14 जनवरी को रिटायर हुए थे। उन्हीं की याद में भारतीय सेना ने इस दिन को वेटरंस डे के लिए चुना है। जितने भी वेटरंस हैं, वे हमारे लिए बड़े महत्वपूर्ण है। सेना में उनका बहुत योगदान रहा है। इन्हीं के बदौलत हम आगे बढ़ते रहे है। ये हमारे मार्ग दर्शक होने सहित हमारे एंबेस्डर रहे हैं, इनके ही सिखाई गई सेना आज आगे बढ़ रही है। उनकी बदौलत सेना की गरिमा को हम कायम रखे हुए है। हम यकीन दिलाते है हमारे जितने भी वेटरंस हैं उनका सदा सम्मान और सहयोग करते रहेंगे। मौके पर सभी रिटायर्ड सैनिकों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुए और उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें