ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा वातावरण

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा वातावरण

स्थानीय रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 15 वीं वार्षिकोत्सव में आस्था और भक्ति की बयार बह रही है। जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे है। यज्ञाचार्य पंडित डॉ कर्दम ऋषि,...

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा वातावरण
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 15 वीं वार्षिकोत्सव में आस्था और भक्ति की बयार बह रही है। जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे है। यज्ञाचार्य पंडित डॉ कर्दम ऋषि, हेमंत शुक्ला, कपिल त्रिवेदी और राहुल शर्मा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। जबकि बतौर यजमान अखिलेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी पूनम सिंह ने पूजा-अर्चना की। गुरुवार की शाम को माता की प्रतिमा का महाभिषेक किया गया। महिलाओं की ओर से प्रतिदिन कीर्तन-भजन किया जा रहा है। साथ ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े है। शाम को आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महिला समिति की रमा शर्मा, सुषमा शर्मा, सरिता देवी, कांता सिल्ली, सीमा धमेजा, रीता सोबती, दीपा चौहान, अनामिका राम, पावनी शर्मा, बीजू कुमारी, शिवरानी देवी, विभा पाठक, रज्जी सिल्ली, कैलाश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, मनीष कुमार, बेदप्रकाश सोबती, द्वारिकानाथ सिल्ली, अनिल कुमार गुप्ता, काले सिल्ली, विशाल, जौनी, धनेश कुमार, छोटू शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह निधि सिंह, निश्चल, रीशू सहित अनेक श्रद्धालुओं की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें