ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़ऐतिहासिक होगा वैश्य मोर्चा का सम्मेलन: महेश्वर साहू

ऐतिहासिक होगा वैश्य मोर्चा का सम्मेलन: महेश्वर साहू

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक होगा वैश्य मोर्चा का सम्मेलन: महेश्वर साहू ऐतिहासिक होगा वैश्य मोर्चा का सम्मेलन: महेश्वर...

ऐतिहासिक होगा वैश्य मोर्चा का सम्मेलन: महेश्वर साहू
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 02 Jun 2023 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेंश्वर साहू ने कहा कि 7 जून को भुरकुंडा उत्सव मैरेज हॉल में आहूत मोर्चा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें वैश्यों के हक व अधिकार को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। महेश्वर साहू गुरुवार को भुरकुंडा जवाहरनगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल शिरकत करेंगे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर व वरिष्ठ पत्रकार डॉ विष्णु राजगढ़िया शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्य समाज के 10 प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रजापति, प्रधान महासचिव वीरेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया, के अलावा उपेंद्र गुप्ता, भुनेश्वर साव, श्रीनिवास अग्रवाल, जीवन गुप्ता, राकेश चौधरी, ओम प्रकाश साव, कैलाश साव, देवकुमार पंडित, उपेंद्र शर्मा, गीता देवी राणा, चिंता देवी, कुसुमलता देवी आदि उपस्थित थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें