श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बैसाखी गुरुपर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गिद्दी में गुरु सिंह सभा के गुरुद्वारे में बैसाखी गुरुपर्व के अवसर पर खालसा जन्म उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गुरु Granth साहिब के पाठ, शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने इस पावन पर्व को मिलकर मनाया।

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बैसाखी गुरुपर्व

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसा जन्म उत्सव समारोह बैसाखी गुरुपर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा पूर्वक मंगलवार को मनाया गया। गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से फूल माला आदि से सजाया गया। प्रात: श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद निशान साहिब की सेवा की गई। उसके बाद महिला संगत शब्द कीर्तन किया। बाबा गुरमीत सिंह ने सुखमणि साहिब का पाठ किया। उसके बाद गुरुदा अटुट लंगर वर्ताया गया। इस अवसर पर महेंद्र जीत सिंह, संतोख सिंह, कुलविंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, लकी सिंह, प्रभदीप सिंह, गुरमीत सिंह, आकाश सिंह, बिट्टू सिंह, कीपु सिंह, हैप्पी सिंह, अमन दीप सिंह, मिट्ठू, बलविंदर कौर, गगन कौर, सिमरंजीत कौर, रिम्पल कौर, सुषमा, गुलशन कौर, मंजीत कौर, पिंकी कौर, रमन प्रीत कौर, रेखा कौर, निक्की कौर, निक्कू कौर, मेहर कौर, नेहा कौर, कुलदीप कौर, रंजीत सिंह, लवली कौर, ज्योति कौर उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।