Upcoming Election for Merkez Anjuman Ittihadul Ansar Committee on August 24 मर्कजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 24 अगस्त को, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsUpcoming Election for Merkez Anjuman Ittihadul Ansar Committee on August 24

मर्कजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 24 अगस्त को

- दस प्रखंडों के 205 अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेट्री व खजांची करेंगे मतदान - दस प्रखंडों के 205 अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेट्री व खजांची करेंगे मतदान

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 4 Aug 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
मर्कजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 24 अगस्त को

गोला, निज प्रतिनिधि। आगामी 24 अगस्त को मर्कजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार कमेटी का चुनाव तय है। कमेटी में तीन पद अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर शनिवार को जिला समाहरणालय रामगढ़ के पास होटल टी एंड ट्रीट के सभागार में निर्वाचन बोर्ड मर्कजी अंजुमन इत्तेहादुल अंसार झारखंड की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए निर्वाचन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ इलयास अंसारी व सचिव अब्दुल अंसारी ने बताया कि मर्कजी कमेटी में हजारीबाग, बोकारो जिला समेत रामगढ़ जिले के दस प्रखंड चुरचु डाड़ी, गोमिया, मांडू, पतरातू, रामगढ़ नगर परिषद, रामगढ़, रामगढ़ छावनी परिषद, चितरपुर, दुलमी, गोला प्रखंड के 205 अंजुमन कमेटी का मर्कजी कमेटी का गठन किया जाएगा।

कमेटी का मकसद मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षित करने, सभ्य, स्वच्छ व विकसित समाज का निर्माण, समाज में शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने, नौजवानों में दीनी व दूनियावी बेदारी पैदा करने, नौजवानों के लिए रोजगार परक शिक्षा की व्यवस्था करने और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने की दिशा बेहतर माहौल बनाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।