ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सौंदा डी में हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक

सौंदा डी में हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक

दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सौंदा डी स्थित कार्यालय में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र यादव और संचालन अनिल सिंह ने किया। बैठक में केंद्र सरकार की दोषपूर्ण...

सौंदा डी में हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 26 Jun 2020 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सौंदा डी स्थित कार्यालय में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र यादव और संचालन अनिल सिंह ने किया। बैठक में केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के खिलाफ 2, 3, 4 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण कोयला उद्योग में संकट के बादल छा गए हैं। इसके खिलाफ संयुक्त मोर्चा की तीन दिवसीय हड़ताल ऐतिहासिक होगी। वे इसकी सफलता के लिए 29 जून को सौंदा डी पीओ कार्यालय के समक्ष पीट मीटिंग कर मजदूरों को गोलबंद करेंगे। बैठक में दशरथ कुर्मी, संजय यादव, दिलीप कुमार, नईम खान, दशरथ सिंह, उदय मालाकार, नरेश महतो, भीम सिंह, कालिका प्रसाद आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें