ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़डीलरों से पैसे उगाही मामले में दूसरे दिन दो डीलर सस्पेंड, चार को शो कॉज

डीलरों से पैसे उगाही मामले में दूसरे दिन दो डीलर सस्पेंड, चार को शो कॉज

माण्डू प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ गोलबंद हुए जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की शिकायत के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ आबिद हुसैन पूरी तरह एक्सन में हैं। पहले दिन उन्होंने एमओ सहित एक अन्य को शो...

डीलरों से पैसे उगाही मामले में दूसरे दिन दो डीलर सस्पेंड, चार को शो कॉज
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 29 Oct 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

माण्डू प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ गोलबंद हुए जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की शिकायत के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ आबिद हुसैन पूरी तरह एक्सन में हैं। पहले दिन उन्होंने एमओ सहित एक अन्य को शो कॉज किया था। वहीं डीलरों से पैसे उगाही में लिप्त दो डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। इसी प्रकरण में बुधवार को फिर से कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दो डीलर दमयंती महिला समिति दिगवार और चंद्रदेव सिंह का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। वहीं सहायक गोदाम प्रबंधक माण्डू, मुखिया बड़का चुंबा उपेंद्र सिंह, परिवहन अभिकर्ता धीरेंद्र कुमार, डीलर रामप्यारे प्रजापति चुंब, शिवलाल साव बड़का चुंबा और किरण महिला समिति मंझला चुंबा को शो कॉज किया है।बड़का चुंबा मुखिया को महिला पदाधिकारी से बदसलूकी के मामले में शो कॉज किया गया है। जबकि तीन डीलरों को देर से अनाज वितरण करने के मामले में शो कॉज किया है। वहीं एमओ की शिकायत पर दो डीलर दमयंती महिला समिति और चनाद्रदेव सिंह को पंजी संधारण में अनियमितता के बाद लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।-- कार्रवाई से जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में खलबलीआपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा इस मामले को लेकर कार्रवाई के बाद माण्डू के जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं में खलबली मची हुई है। माण्डू के कुछ डीलर इस कार्रवाई को लेकर बता रहे हैं कि सरकारी छुट्टी के बावजूद माण्डू एमओ के द्वारा देर रात दुकानों का निरीक्षण और इस दौरान पंजी संधारण के बाद इतने बड़े पैमाने पर डीलरों के ऊपर कार्रवाई के बाद माण्डू के सभी डीलरों में भय व्यपात है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें