मोटरसाईकिल से नामांकन के लिए पहुंचे आजसू के उम्मीदवार
नगर परिषद चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के घोषित अध्यक्ष पद उम्मीदवार युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार महतो मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर समाहरणालय...
नगर परिषद चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के घोषित अध्यक्ष पद उम्मीदवार युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार महतो मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं का हुजूम अपनी गवाही स्वयं दे रही थी। कोठार स्थित आजसू कार्यालय में कार्यकर्ता जमा हुए। यहां कंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, केंद्रीय सचिव हाजी रफिक अनवर, जिलाध्यक्ष विजय साहू, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश महतो ने दोनों उम्मीदवारों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। मौके पर आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा,नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली,महिला नगर अध्यक्ष आराधना राज, संगीता कुमारी, देवंती देवी, राजेन्द्र महतो, देवा महतो, कैलाश महतो, डिया महतो, नरेश महतो, मनोज कुमार महतो सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।