Ramgarh News: पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन ने डीसी से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन ने डीसी को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टर मालिकों की समस्याओं का जिक्र किया। गाड़ियों के बालू परिवहन में समस्या और बेरोजगारी के कारण स्थानीय मालिकों का शोषण हो रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और सांसदों से भी मदद की गुहार लगाई गई है।

Ramgarh News: पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन ने डीसी से लगाई गुहार

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को डीसी के नाम सीओ मनोज कुमार चौरसिया को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में ट्रक मालिकों ने डीसी से गुहार लगाई है। इसके पूर्व एसोसिएसन के सभी सदस्यों की पतरातू अंचल अधिकारी के कार्यालय में सीओ के साथ हुई। बैठक के बाद अंचल अधिकारी से मुलाकात कर उनके माध्यम से रामगढ़ डीसी और रामगढ़ डीएमओ को यहां के गाड़ी मालिक के समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही स्थानीय ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टरों के मालिकों के गाड़ियों से बालू का परिवहन नहीं होने के कारण जो समस्या और बेरोजगारी उत्पन्न हो रही है।

इस पर एक पत्र लिखकर उनको अवगत कराया गया। साथ ही डिजिटल मीडिया के माध्यम से झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद और विधायक को क्षेत्र में हो रही समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया है। यह भी कहा कि यहां के गाड़ी मालिकों का शोषण किया जा रहा है। साथ ही यहां की गाड़ियों को प्राथमिकता नहीं देकर बाहर के गाड़ियों से बालू आदि सामान ढुलाई कराई जा रही है। जबकि लोकल गाड़ियां खड़ी रह जाती है। जिससे यहां के ओनर में बड़ी बेरोजगारी उत्पन्न हो गई हैन यहां की फैक्ट्रियां जो भी भाड़ा तय करती है, वह भाड़ा गाड़ी वालों को नहीं मिलता है।बिचौलिया, ठेकेदार और ब्रोकर इसे बीच से ही दलाली कर पैसा खा जाते हैं। इसलिए इन समस्याओं को दूर किया जाए। मौके पर आनंद कुमार ओझा, सूरज साहू, संजय कुमार, वीरेंद्र साहू, रंजीत यादव, प्रकाश कुमार महतो, दुबेश कुमार महतो, सुल्तान अंसारी, संजय कुमार महतो, अजीत साहू, अरविंद सिंह, महादेव साहब, भुवनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, परमेश्वर कुमार, सिकंदर कुमार, मुकेश कुमार, विनोद साहू, जाहिद अंसारी, एनोड साहब, सुनील कुमार, तारकेश्वर साहू, गुड्डू परवेज, सहदेव कुमार, खेतवा भोक्ता, महेंद्र गंझू,विकास कुमार, विजय जी, सौरव कुमार, रवि कुमार, गणेश महतो, मनोज महतो, कामेश्वर महतो, राजू यादव, नवल कुमार, सुरेंद्र जी आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।