Tribute to Veteran Journalist Narayan Nath Tiwari A Legacy in Journalism and Literature गोला में नाना तिवारी के निधन पर ब्राह्मण समाज ने जताया शोक, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTribute to Veteran Journalist Narayan Nath Tiwari A Legacy in Journalism and Literature

गोला में नाना तिवारी के निधन पर ब्राह्मण समाज ने जताया शोक

भुरकुंडा के पत्रकार दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता नारायण नाथ तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उन्हें पत्रकारिता में कई सम्मान मिले थे। ब्राह्मण समाज और कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 30 Dec 2024 10:57 PM
share Share
Follow Us on
गोला में नाना तिवारी के निधन पर ब्राह्मण समाज ने जताया शोक

गोला, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोयलांचल के वयोवृद्ध पत्रकार व हिन्दुस्तान के संवाददाता दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता नारायण नाथ तिवारी उर्फ़ नाना तिवारी का सोमवार की सुबह उनके भुरकुंडा रिवर साइड स्थित आवास में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पत्रकारिता व साहित्य के प्रति उनकी रूचि जीवन पर्यंत एक सामान थी। उन्हें पत्रकारिता के लिए पंडित बाबूराव विष्णु परारकड़ सहित कई सम्मान मिले थे। उनके निधन पर जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि नाना तिवारी कई वर्षों तक पत्रकारिता की। पत्रकारिता के क्षेत्र में जब भी कोई बात होती है, तो नाना तिवारी का नाम अग्रणीय में होता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, जाकिर अख्तर, मनोज मिश्र, प्रदीप बर्मण, चन्द्रदीप बक्सी, लालकिशोर महतो, मोबिन अख्तर, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, झूलन अग्रवाल, श्रीकांत महतो, छेदीराम रविदास, अंजनी कुमार, टेकलाल महतो, दिलीप करमाली, सुजीत सिन्हा, असफाक अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्यप्रकाश सहित दर्जनों शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।