अग्रसेन स्कूल में मनी परमवीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि
श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनाई गई। सेवानिवृत्त शिक्षक पात्रिक मिंज ने 1971 की लड़ाई में उनके साहसिक कार्यों के बारे में बताया। अल्बर्ट...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनाई है। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त शिक्षक पात्रिक मिंज ने कहा कि 1971 की लड़ाई में अलबर्ट एक्का ने पाक सेना का बंकर उड़ाते हुए दुश्मनों के कई सैनिकों को मार गिराया। रेलवे के आउटर सिग्नल इलाका को कब्जे में लेने के बाद वापस आने के दौरान टॉप टावर मकान के ऊपर में खड़ी पाक सेना ने अचानक मशीनगन से उन पर हमला कर दिया। इसमें 15 भारतीय सैनिक मारे गए। तब अलबर्ट दौड़ते हुए टॉप टावर पर चढ़ गए और मशीनगन को कब्जे में लेकर दुश्मनों को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान अलबर्ट एक्का को 20 से अधिक गोलियां लगीं। वह टॉप टावर से नीचे गिर गए और अपनी अंतिम सांस ली। उस दिन अगर एलबर्ट एक्का नहीं रहते तो 150 जवान मारे जाते।
वर्ष 1971 में हुए भारत पाक युद्ध के समय अल्बर्ट मात्र 29 वर्ष के थे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे निदेशक एकाडमिक एसके चौधरी ने कहा कि अपनी अदभ्य साहस का परिचय देते हुए लांस नायक अल्बर्ट ने दुश्मनों का सामना किया और वीरगति को प्राप्त हुए। वीरता पूर्वक शहदत के लिए लांस नायक अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया। यह एकीकृत बिहार में मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान पाने वाले वे पहले वीर सपूत थे। पुण्यतिथि के अवसर पर क्विज, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अल्बर्ट एक्का के साहसिक जीवन से परिचित कराया गया। इस अवसर पर अरविंद दुबे, सूफियान अख्तर उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।