आजसू नेता की मनाई गई18वीं पुण्यतिथि
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के ब्यांग गांव निवासी आजसू नेता स्व मुनिलाल महतो की 18वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। उनके लदना टांड़ बयांग में स्थापित प्रत

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के ब्यांग गांव निवासी आजसू नेता स्व मुनिलाल महतो की 18वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। उनके लदना टांड़ बयांग में स्थापित प्रतिमा पर स्थानीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान स्व मुनिलाल महतो अमर रहे के नारे लगाए गये। जिसके बाद आजसू के पियुष चौधरी ने स्थानीय खिलाड़ियों के बीच वॉलीबॉल व नेट का वितरण किया। मौके पर राजेन्द्र महतो, किशोर महतो, मुकेश महतो, जितेंद्र कुमार, नन्दू महतो, अजय कुमार, संदीप महतो, ओमप्रकाश महतो, सहदेव महतो, सुग्रीव महतो, प्रेमचंद कुरमाली, प्रताप कुमार सहित दर्जनो मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


