सोधन रजवार का 8 वां श्रद्धांजलि दिवस कल
वेस्ट बोकारो में मजदूर नेता सोधन रजवार का 8वां श्रद्धांजलि दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए रजवार विकास संघ की एक बैठक हुई, जिसमें श्रद्धांजलि दिवस को भव्य रूप से मनाने का...

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मजदूर नेता सह समाजसेवी सोधन रजवार का 8 वां श्रद्धांजलि दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रजवार विकास संघ ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय रजवार विकास संघ के प्रदेश सचिव लखन रजवार और संचालन बीसीकेयू केयूजीपी शाखा अध्यक्ष शंकर रजवार ने किया। बैठक में श्रद्धांजलि दिवस को भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर देवनंदन रजवार, बिनोद रजवार, रवि रजवार, प्रीतम रजवार, नरेश रजवार, महेश रजवार, सुनील करमाली, जगदीश रजवार, जानकी रजवार, मुकेश रजवार, कपूर करमाली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।