Tribute Ceremony in Ramgarh Honoring Ancestors and Cultural Heritage हमारे पूर्वजों की परंपराएं, संस्कृति और संघर्ष हमारे जीवन की धरोहर : ममता देवी, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTribute Ceremony in Ramgarh Honoring Ancestors and Cultural Heritage

हमारे पूर्वजों की परंपराएं, संस्कृति और संघर्ष हमारे जीवन की धरोहर : ममता देवी

रामगढ़ के गण्डके में आदिवासी छात्र संघ और राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ममता देवी ने कहा कि पूर्वजों की परंपराएं और संस्कृति हमारी धरोहर हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 26 Dec 2024 11:36 PM
share Share
Follow Us on
हमारे पूर्वजों की परंपराएं, संस्कृति और संघर्ष हमारे जीवन की धरोहर : ममता देवी

रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ प्रखंड के गण्डके में गुरुवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और आदिवासी छात्र संघ की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पौष के महीने के अवसर पर हरगड़ी कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरना धर्म रीति-रिवाजों के अनुसार की गई। जिसमें सभी ने अपने पूर्वजों को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। मौके पर विधायक ममता देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों की परंपराएं, संस्कृति और संघर्ष हमारे जीवन की धरोहर हैं। हमें उनकी विरासत को संभालना और नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को संरक्षित करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आदिवासी समुदाय की एकता और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की और क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभा में अद्भुत सांस्कृतिक माहौल पैदा किया। आदिवासी छात्र संघ ने इस आयोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, सरना समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि के साथ-साथ राजेश पहान, जगनारायण बेदिया, सुकरमनी मुंडा, सुदेश उरांव, दिपक उरांव, नरेश मुंडा, भुनेश्वर बेदिया, राजेश मुंडा, आरित मुंडा, दिनेश मुंडा, अभिराम मुंडा, करमचंद मुंडा, बीस सूत्री सदस्य भरत महतो, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।