Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTribal Struggle Front Protests for Rights and Demands in Dadri Block
आदिवासी संघर्ष मोर्चा डाड़ी प्रखंड कार्यालय समक्ष प्रदर्शन सभा की

आदिवासी संघर्ष मोर्चा डाड़ी प्रखंड कार्यालय समक्ष प्रदर्शन सभा की

संक्षेप:

गिद्दी, निज प्रतिनिधि।आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को डाड़ी प्रखंड कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर प्रदर्शन और सभा की।

Aug 14, 2025 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को डाड़ी प्रखंड कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर प्रदर्शन और सभा की। अध्यक्षता पति लाल मरांडी ने की। जबकि सभा को सोहराय मांझी, मानाराम मांझी, रस्का मांझी, सुरेश बेदिया, मोती राम सोरेन ने संबोधित किया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने डाड़ी बीडीओ को 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें खनन और औधौगिकरण के नाम पर आदिवासियों के जल जंगल जमीन की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने, 9अगस्त आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवका्श घोषित कराने, संविधान में आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करने, डाड़ी प्रखंड अंतर्गत आदिवासी पंचायत में टोलों में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना करने और खेलकूद के लिए मैदान बनाने, आदिवासी के उपर से झूठे मुकदमें वापस लेकर रिहा करने, आदिवासियों की हड़पी गई जमीन वापस कराने, सभी आदिवासी गांवों में बुनियादी सुविधा बहाल करने सहित अन्य मांग शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि धरना प्रदर्शन में चमन गंझू, धनु टुडू, सुनिल किस्कू, महादेव मांझी, बिरसा मांझी, बबलू हेम्ब्रम, सीताराम हेम्ब्रम, जितेन्द्र हेम्ब्रम, अजय किसकू, छोटेलाल मांझी, जोगवा मांझी, गोपाल मांझी, रोहित किस्कू, जूनु किस्कु आदि उपस्थित थे।