आदिवासी जन परिषद कार्यालय का उद्घाटन
मरार बीआरएल गेट के समीप रविवार को आदिवासी जन परिषद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन से पूर्व अतिथियों का स्थानीय सुभाष चौक पर स्वागत...

रामगढ़। निज प्रतिनिधि
मरार बीआरएल गेट के समीप रविवार को आदिवासी जन परिषद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन से पूर्व अतिथियों का स्थानीय सुभाष चौक पर स्वागत किया गया। अतिथियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यालय का उद्घाटन जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम साही मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष शालिनी लकड़ा एवं जन परिषद युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सोमदेव करमाली ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम साही मुंडा ने कहा कि हम सभी आदिवासियों को एक जुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा की 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस रांची कर्म टोली में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में आदिवासी धर्मशाला का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा का जिला कमेटी का गठन किया गया। मौके पर युवा मोर्चा केंद्रीय सचिव सुभाष राम करमाली, युवा मोर्चा केंद्रीय महासचिव गंभीर करमाली, आदिवासी नेता प्रकाश मुंडा, युवा मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर करमाली, युवा मोर्चा जिला प्रभारी प्रदीप करमाली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष महेश मुंडा, युवा मोर्चा जिला सचिव रामशीष करमाली, चंद्रशेखर पोद्दार, नंदलाल करमाली, सिकंदर रजवार, कलाचंद करमाली, महावीर करमाली, गोला प्रखंड अध्यक्ष जगजीवन करमाली, राधा देवी, सोनी देवी, अंजू देवी, सुशीला देवी, कुंती देवी, सांझो देवी, मीना देवी, पिंकी कुमारी, नैना कुमारी, भूमि कुमारी आदि उपस्थित थे।