गोला में पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Feb 12, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण गरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सह

गोला में पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण गरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और उससे जुड़े विभिन्न पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तरीके बताए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के पात्रता, लाभुक चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रविष्टि व पारदर्शिता संबंधी दिशा निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और शिकायतों का त्वरित समाधान करने और पंचायत सचिवालयों पर दी जा रही सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने को कहा गया। प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार व बैजनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज व्यवस्था के 73वें संविधान संशोधन, स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों और पंचायत उन्नति सूचकांक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मुखिया सतीश मुर्मू, प्रभाष प्रकाश सिंह, पिंकी देवी, गीतांजलि कुमारी तिर्की, बुलटी देवी, संगीता लकड़ा, राजकुमार साव, सीताराम मुंडा सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।