बारूद लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को ठोका, दो युवकों की मौत
रामगढ़ के बिंझार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। स्कूटी और बारूद ढोने वाली गाड़ी की टक्कर हुई। मृतकों में अमित मुंडा और बबलू बेदिया शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंझार में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारूद ढोने वाली गाड़ी संख्या एमएच 40 सीटी 5654 और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना से कुछ देर पहले ही बारिश हुई थी। जिसके कारण सड़क गिली थी। स्कूटी नई सराय से अरगड्डा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बिंझार के पास स्कूटी अचानक फिसल गई और सामने से आ रहे सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के बारूद ढोने वाले वाहन से टकरा गई।
वाहन अरगड्डा से नई सराय की ओर जा रहा था। - स्कूटी पर तीन युवक थे सवार, एक फरारप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक स्कूटी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। उसकी पहचान में पुलिस जुटी है।- मृतकों की पहचान, परिवार में मचा कोहराममृतकों की पहचान मनुवा गांव निवासी अमित मुंडा उम्र लगभग 25 वर्ष और बबलू बेदिया उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। इसमें अमित मुंडा की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।- महिलाओं की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालघटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-अरगड्डा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए सड़क से गुजरने वाले ज्यादातर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।- मौके पर पहुंची पुलिस, शव उठाने का ग्रामीणों ने किया विरोधसूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश के कारण देर शाम तक शव को घटनास्थल से नहीं उठाया जा सका। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटा हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। समाचार भेजे जाने तक शव उठाया नहीं गया है।-----------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


