चुट्टूपालू घाटी सड़क हादसा में छह-सात वाहन आपस में टकराए

चुट्टूपालू घाटी सड़क हादसा में छह-सात वाहन आपस में टकराए

संक्षेप:

- जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से कई घायलों की बची जान झारखंड, रामगढ़, सड़क दुर्घटना झारखंड, रामगढ़, सड़क दुर्घटना

Dec 14, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रांची की ओर से आ रहे एक ट्रेलर वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे 6 से 7 वाहनों से टकरा गया। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि उनमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और उनकी स्थिति को स्थिर करने के बाद बिना विलंब जिला प्रशासन के वाहनों से सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सदर अस्पताल को पहले ही सूचना दे दी गई थी। जिससे घायलों का तुरंत इलाज शुरू हो सका। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। उपायुक्त ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और फर्स्ट एड ज्ञान को आवश्यक बताया।