सड़क दुर्घटना में घायल अनाथ युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत
गोला, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घयल अनाथ युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत : अपनों ने छोड़ा, गांव ने दिया कंधा

गोला, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा गांव निवासी अनाथ युवक उमाशंकर उपाध्याय की बीती रात मौत हो गई। युवक बीते 3 अप्रैल की रात सिल्ली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। इस हादसे उसका दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद वह पूरी रात सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन न तो कोई परिजन सामने आया और न ही समय पर मदद मिल सकी। सुबह बरलंगा पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।--इलाज के दौरान अपनों ने भी सहयोग नहीं किया--सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इलाज के दौरान किसी ने उसकी सुध नहीं ली। विगत दिनों जब उसने अंतिम सांस लिया उस समय भी उसका कोई अपना उनके साथ नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राज किशन त्रिपाठी व समाजसेवी लक्ष्मण महतो के नेतृत्व में कई ग्रामीण रिम्स पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसकी पहचान सुनिश्चित की। इस बीच पंचायत के मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह ने पहचान पत्र जारी कर परिजनों पर दबाव बनाया, तब उसके शव को गांव लाया जा सका। इसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर मृतक उमाशंकर को अंतिम विदाई दी। सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका दाह संस्कार किया गया। इस घटना ने एक कड़वा सच सामने आया जिसका कोई नहीं होता, उनका अंत अक्सर बेहद दर्दनाक होता है। ऐसे समय में गांव और समाज ही उनका सहारा बनता है। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाती है। मौके पर समाजसेवी अरविंद प्रजापति, नरसिंह महतो, रविंद्र महतो, प्रवीण महतो, शरद त्रिपाठी, बबूचरण महतो, मुकेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


