गोला में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Mar 01, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला में हारुबेड़ा रम्हारु गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की घटनास्थल पर और दूसरे की रांची जाते समय मौत हुई। तीनों युवक शादी के लिए लड़की देखने गए थे। हादसा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए।

गोला में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुरी मुख्य मार्ग पर हारुबेड़ा रम्हारु गांव के पास शनिवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। गोला के बेटुलखुर्द गांव निवासी नित्यानंद बेदिया पिता टिकेश्वर बेदिया 25 वर्ष, सुरज बेदिया पिता सुरेन्द्र बेदिया 25 वर्ष व विक्की मुंडा पिता नेपाली मुंडा 22 वर्ष पल्सर बाइक पर सवार होकर बरलंगा जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में लेकर फरार हो गया था।

जिससे एक युवक नित्यानंद बेदिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायल दोनों युवकों को सीएचसी गोला में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल सुरज बेदिया की भी मौत हो गई। जिसका रांची रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद गांव भेज दिया गया। दोनों शव गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने चित्कारें मारकर रोने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुरज बेदिया अपने दोनों साथियों के साथ अपनी शादी के लिए कहीं लड़की देखने गया था। जहां से लौटकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बरलंगा जा रहा था। इस दौरान दर्दनाक घटना घटी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।