Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Road Accident Claims Life of 50-Year-Old Woman in Goa
गोला में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गोला में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप: गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना के चाड़ी गांव निवासी रियाज अंसारी की पत्नी जुलेखा खातुन 50 वर्ष चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। रिम्स रां

Wed, 17 Sep 2025 01:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना के चाड़ी गांव निवासी रियाज अंसारी की पत्नी जुलेखा खातून 50 वर्ष चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। रिम्स रांची में इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन वह बाइक पर सवार होकर गोला से घर लौट रही थी। इसी दौरान कुसुमडीह गांव के पास एक अज्ञात वाहन के चकमा देने पर वह बाइक से असंतुलित होकर बीच सड़क पर गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका अपने पिछे पति समेत पांच पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई।