सड़क दुर्घटना में गोला के युवक की दर्दनाक मौत
गोला थाना क्षेत्र के बड़की कोईया निवासी किशोर मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर हुई। किशोर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उनके निधन से परिवार में शोक और आर्थिक संकट छा गया है।

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बरियातु पंचायत के बड़की कोईया निवासी किशोर मुंडा 34 वर्ष पिता कन्हाई मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार देर शाम को रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर रजरप्पा थाने की लारी पुल के समीप हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि किशोर मुंडा अपनी बाइक से रामगढ़ से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक गोला रेलवे फाटक के पास एक होटल चलाता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके निधन से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके निधन से परिवार वालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


