Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Death of Laxman Mahto Sparks Protests in Ramgarh Compensation Provided
निर्माणाधीन भवन में मजदूर की मौत मामले में बनी सहमति

निर्माणाधीन भवन में मजदूर की मौत मामले में बनी सहमति

संक्षेप: रामगढ़ में जैन स्क्वायर के निर्माणाधीन भवन में लक्ष्मण महतो की मौत के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर स्थिति को शांत किया और मामले की जांच जारी है।

Sun, 16 Nov 2025 12:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जैन स्क्वायर के निर्माणाधीन भवन में इचातू निवासी लक्ष्मण महतो की गुरुवार को हुई मौत के बाद शुक्रवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनावपूर्ण स्थिति के बीच देर रात समाधान निकल आया। ग्रामीणों और जैन स्क्वायर के मालिक के बीच सहमति बनने पर मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपये दिए गए। मुआवज़ा मिलने के बाद परिजनों ने लक्ष्मण महतो का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार की घटना के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध किया था और मुआवज़े की मांग की थी। सड़क जाम एवं घेराव की स्थिति भी बनी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसे प्रशासन ने वार्ता कर शांत कराया था। दुर्घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। इधर जैन स्क्वायर में मुंशी का काम करने वाले चंदन यादव और नरेंद्र सिंह को पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ कर छोड़ दिया है। हालांकि जांच पूरी होने तक दोनों को शहर से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे ने बताया परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।