Ramgarh News: लाठी खेल भारत की एक प्राचीन और पारंपरिक युद्ध कला है : मितेन मुखर्जी
Ramgarh News: दुलमी प्रखंड के कुल्ही पंचायत के उरबा गांव में रविवार को अंजुमन अहले सुन्नत नूरी कमेटी द्वारा लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें दुलमी और गोला प्रखंड के युवक शामिल थे। यह प्रतियोगिता आत्मरक्षा और अनुशासन का प्रतीक है।

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के कुल्ही पंचायत के उरबा, बेयांग गांव में रविवार को अंजुमन अहले सुन्नत नूरी कमेटी द्वारा लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में दुलमी प्रखंड, गोला प्रखंड सहित आस पास के कई टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन इंलैंड पॉवर प्लांट के सीएसआर प्रबंधक मितेन मुख़र्जी, सीएसआर उपप्रबंधक रमेश कुमार, कुल्ही पंचायत मुखिया पति रामकिशुन भोगता,उपमुखिया सुबोध महतो ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर इंलैंड पॉवर प्लांट के मितेन मुख़र्जी व रमेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
लाठी खेल प्रतियोगिता आत्मरक्षा का प्रतीक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दुलमी व गोल प्रखंड के युवकों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया। लाठी खेल भारत की एक प्राचीन और पारंपरिक युद्ध कला है, यह केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का एक मजबूत प्रतीक है।मौके पर मोहम्मद अब्दुल जब्बार अंसारी, तबारक अंसारी, अंजुमन अहले सुन्नत कमेटी के अध्यक्ष जनाब सिराज अंसारी, उपाध्यक्ष आमिर हमजा, सचिव तौसीफ अंसारी, उप सचिव नसरुल अंसारी, कोषाध्यक्ष तैयब अंसारी, उप कोषाध्यक्ष वारिस अंसारी उपस्थित थे। इस मौके पर कमेटी द्वारा इंलैंड पॉवर प्लांट से आये हुए सीएसआर प्रबंधक व उपप्रबंधक का तहे दिल से धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस लाठी खेल प्रतियोगिता में इंलैंड पॉवर प्लांट द्वारा सहयोग मिलता आया है और इस वर्ष भी सहयोग मिला है इसके लिए तमाम कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों के तरफ से कंपनी को आभार जताया गया।


