दामोदर-नलकारी संगम पर लगा आस्था-विश्वास का मेला

Jan 14, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

भुरकुंडा में सौंदा दोमुहान मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक मेला लगा। श्रद्धालुओं ने नलकारी और दामोदर में स्नान कर पूजा-अर्चना की। मेले में चाट-फुचका और मिठाइयों की दुकानें सजी थीं। भुरकुंडा बाजार भी गुलजार रहा, जहां चूड़ा-गुड़ और फल-प्रसाद की बिक्री बढ़ी।

दामोदर-नलकारी संगम पर लगा आस्था-विश्वास का मेला

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा-सयाल मुख्य पथ पर स्थित सौंदा दोमुहान मंदिर में बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था और विश्वास का पारंपारिक मेला लगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह नलकारी और दामोदर के संगम स्थल में स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की अराधना के बाद राम-जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा राम-जानकी मंदिर प्रांगण गूंजायमान था। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर यहां पारंपारिक मेले का भी आयोजन हुआ था, जिसकी रौनक दिन के दूसरे पहर दोगुणी हो गई।

इसमें चाट-फुचका, चावमिन और मिठाई की दर्जनों दुकानें सजी थी। चारों तरफ उत्सव सा माहौल था। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड-कीर्तन में व्यास राम अवतार, राजनाथ ओझा, राम अवतार पांडेय, शिवचंद राम, विद्यासागर पासवान, रविंद्र सिंह, रामसागर सिंह, विश्वनाथ सिंह, श्यामलाल रविदास के अलावा सीसीएल सौंदा के मुखिया अभय कुमार, चीफ हाउस के मुखिया विकास पांडेय, मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय आदि शामिल हुए। संक्रांति को लेकर गुलजार रहा भुरकुंडा बाजार मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को कोयलांचल का हृदय स्थली भुरकुंडा बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। चूड़ा-गुड़, तिलकुट और लाई की दुकानों में खासी भीड़ देखी गई। हरा मटर, गोभी और कटहल की बिक्री खूब हुई। फल-प्रसाद और पूजन सामाग्री की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही थी। कोयलांचल में 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाने को लेकर तैयारी चल रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;