ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़आजसू विकास की राजनीत करती है: रोशनलाल चौधरी

आजसू विकास की राजनीत करती है: रोशनलाल चौधरी

भदानीनगर के चिकोर मुंडा टोला स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आजसूम मिलन समारोह का आयोजन...

आजसू विकास की राजनीत करती है: रोशनलाल चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

भदानीनगर के चिकोर मुंडा टोला स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आजसूम मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो और जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी उपस्थित थे। इस समारोह में जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पार्टी के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश बेदिया के नेतृत्व में आदिवासी समाज के दर्जनों महिला-पुरूषों ने आजसू की सदस्यता ली। जिन्हें केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि आजसू विकास की राजनीत करती है। हम जाति, धर्म या किसी समुदाय विशेष को न लेकर सबके विकास और क्षेत्र की तरक्की को ध्यान में रख कर काम करते हैं। इस अवसर पर अमृतलाल मुंडा, मो जिलानी, गोविंद मुंडा, जगदीश करमाली, पूनम देवी, नीलम देवी, समीर बेदिया, पवन मुंडा, सुभाष बेदिया, सागर बेदिया, झगल मुंडा, रामचन्द्र बेदिया, लक्ष्मण मुंडा, महावीर मुंडा, दिनेश मुंडा, रीना देवी, रूपा देवी, प्रेम मुंडा आदि मौजूद थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें