आजसू प्रत्याशी ने डाड़ी के गांवों में जनसंपर्क किया

Oct 20, 2024 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

आजसू के मांडू विधानसभा के प्रत्याशी तिवारी महतो ने डाड़ी प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है।...

आजसू प्रत्याशी ने डाड़ी के गांवों में जनसंपर्क किया

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आजसू के मांडू विधानसभा के प्रत्याशी तिवारी महतो रविवार को डाड़ी प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। आजसू प्रत्याशी तिवारी महतो ने डाड़ी प्रखंड के रबोध, हुवाग, बलगसरा और होन्हेमोढ़ा पंचायत के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान तिवारी महतो ने गांवों में ग्रामीणों ने मिलकर उनकी समस्या को सुना। तिवारी महतो ने रबोध के मंडाटांड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा मांडू विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। कहा मांडू विधानसभा की जनता उसे मौका देगी तो वह विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे। इस अवसर पर बसंत प्रजापति, वकील महतो, दिवाकर महतो, भुनेश्वर महतो, मोहनलाल महतो, अर्जुन महतो, विनोद किस्कू, राजदीप प्रसाद, पिंटू साव, छोटेलाल भुइयां, पच्चू भुइयां, सुदर्शन भुइयां, उमेश करमाली, रोहित महतो, बसंती देवी, रामबिलास महतो आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।